फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में डॉयट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में बनाने की शुरू हुई प्रक्रिया

लखनऊ में निशातगंज स्थित जिला व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। शुक्रवार को डायट के नए प्राचार्य राम प्रवेश की मौजूदगी में इंजीनियरों की टीम जमीन की पैमाइश करने पहुंची। इस दौरान डॉयट के बगल में पश्चिम फेस में खाली पड़ी जगह को पहले से पास नक्शे के अनुसार नाप ली गई। नपाई करने पहुंचे आवास विकास के इंजीनियर उमानाथ शुक्ला, जेई सुकीर्ति व कृतिका की मौजूदगी में जमीन पैमाइश की। इस दौरान इंजीनियरों ने बताया कि सेंटर की स्थापना के लिए दो मंजिला भवन का निर्माण होगा। बता दें कि लखनऊ सहित 13 जनपदों की डायटों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाना था। लेकिन, कुछ कागजी अड़चनों के चलते लखनऊ डॉयट का काम पिछड़ रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें