राजधानी लखनऊ में शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम विशाख जी ने शिकायतें सुनीं। संबंधित को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान एक फरियादी महिला जमीन की शिकायत लेकर पहुंची। वह अपनी समस्या बताते हुए बेहोश होकर गिर गई। उसे पानी की छींटे मारकर होश में लाया गया। इसके बाद उसे समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया गया।