फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में छत से गुजरी 33 हजार लाइन की चपेट में आया बालक, बुरी तरह झुलसा; बिजली विभाग नहीं कर रहा सुनवाई

राजधानी लखनऊ में रविवार की शाम करीब 4 बजे छत पर खेल रहा बालक आर्यन (12) 33 हजार की लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। तेज आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी सुधांशु ने उस पर कंबल डालकर उसे बचाया। इसके बाद तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बालक करीब 50 फीसदी जल गया है। सिविल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि आर्यन अपने माता सरिता शर्मा और पिता नीरज शर्मा के साथ रिश्तेदारी में आया था। यह मूल रूप से बिठौली के मुतक्कीपुर के रहने वाले हैं। घटना मड़ियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज-प्रथम वार्ड के शिवनगर की है। यहां की निवासी रीना तिवारी के घर के ऊपर से 33 हजार की लाइन निकली है। इस लाइन से यह कोई पहला हादसा नहीं है। तीन साल के अंदर दो हादसे हो चुके हैं। इसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। परिवार वालों ने बताया कि इसे हटाने के लिए एप्लीकेशन दी गई है। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे लगातार हादसे का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें