फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में छत पर मुंह धोने गए युवक की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत

लखनऊ में मंगलवार सुबह 21 वर्षीय युवक घर के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन के तार से छू गया। इससे उसकी मौत हो गई। वह छत पर मुंह धोने चढ़ा था। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना काकोरी के करीमाबाद गांव की है। गांव निवासी रेहान ने बताया उसका साला कामिल (21) 2012 से उसके घर में रहकर मजदूरी करता था। मूल रूप से वह उन्नाव के हसनगंज क्षेत्र के सर्ववा गांव का रहने वाला था। सुबह करीब 8.00 बजे वह छत पर मुंह धोने गया था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया। करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिवार में पिता रमजान, मां शकीला और बड़ा भाई सलमान हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को लेकर चिंता जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि काकोरी, दुबग्गा और पारा क्षेत्र में मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी इस गंभीर समस्या पर पर्याप्त ध्यान नहीं देते। ग्रामीणों ने मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को सुरक्षित करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें