फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में चार नंबर चौराहे पर चला अतिक्रमण अभियान, ठेले-गुमटी ले गई टीम

लखनऊ में नगर निगम जोन-तीन और गुडंबा पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को जानकीपुरम स्थित चार नंबर चौराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई से सड़क पर ठेले और गुमटी लगाकर कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान टीम ने सड़क और उसके आसपास अतिक्रमण कर लगाए गए कई ठेले और गुमटियां कब्जे में ले लीं। अचानक हुई कार्रवाई से कई दुकानदार अपना सामान समेटते नजर आए। अतिक्रमण प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें