राजधानी लखनऊ में ठाकुरगंज के निवाजगंज टाउन हॉल निवासी पूनम सिंह के बंद घर का ताला तोड़ कर चोर ने लाखों के गहने और हजारों की नकदी पार कर दी। इससे पहले चोर ने आसपास घरों के गेट बाहर से बंद कर दिए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पूनम के पति शैलेंद्र सिंह टीबी अस्पताल में भर्ती थे। वृहस्पतिवार रात पूनम और उनका बेटा अक्षित सिंह अस्पताल में थे। पूनम ने बताया चोर गेट का ताला तोड़ कर कमरे में घुसा और बेड में रखे करीब आठ लाख के जेवर और 50 हजार रुपये चोरी कर लिए।