लखनऊ में मड़ियांव पुलिस व अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को शुक्रवार को आईआईएम रोड सर्विस लेन स्थित लोखरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण, दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश भी शामिल है।