लखनऊ में तेलीबाग के हैबत मऊ मवैया बेसिक प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में हुए स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम में विद्यालय के द्वारा घोर लापरवाही बरती गई। कार्यक्रम की महज खाना पूरी करते हुए ध्वजारोहण किया गया और उसके बाद बच्चों की छुट्टी करके ताला लगा दिया गया। टीचरों के द्वारा ताला बंद कर जाने के बाद कई बच्चे विद्यालय प्रांगण के अंदर ही मौजूद थे, ताला बाहर से बंद था। बच्चे विद्यालय के गेट को फांद कर बाहर निकले और अपने-अपने घरों को गए।