फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में अधिवक्ता ने इंदिरा डैम में लगाई छलांग, बचाने के लिए कूदा रिश्तेदार; दोनों लापता

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की देर रात पत्नी से विवाद के बाद एक अधिवक्ता ने इंदिरा डैम में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए उसका रिश्देतार पीछे से कूद गया। इससे दोनों युवक डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश करा रही है। मूल रूप से मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी अनुपम तिवारी (37) लखनऊ में रहते थे। यहां वह हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में अधिवक्ता थे। देर रात पत्नी से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर से निकल गए। उनके पीछे-पीछे उनके रिश्तेदार शिवम उपाध्याय (20) भी गए। रात करीब 11.45 बजे अनुपम इंदिरा डैम के पास पहुंचे। उन्होंने जान देने के उद्देश्य से डैम में छलांग लगा दी। शिवम ने देखा तो वह उन्हें बचाने के लिए कूद गया। घटना के बाद से दोनों लापता हैं। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद एसडीआरएफ को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हैं। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें