फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में AAP पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

Bhupendra Singh Updated Sun, 19 Jul 2026 06:54 PM IST

राजधानी लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक चौक स्थित नेहरू युवा केंद्र में संपन्न हुई। महिला प्रदेश अध्यक्ष छवि यादव के नेतृत्व में आयोजित बैठक में राज्यसभा सांसद संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मंथन किया गया और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संजय सिंह ने मोदी और योगी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये सरकारें देश को खोखला कर रही हैं। सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा हटाए जाने की घटना को उन्होंने "लोकतंत्र की हत्या" बताया। इसके विरोध में कल पूरे उत्तर प्रदेश में आप कार्यकर्ता बिना बैनर-पोस्टर के प्रदर्शन करेंगे। जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर उन्होंने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि यह सरकार स्कूलों से लेकर विश्वविद्यालयों तक को बंद कराने का काम कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें