फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस किरायेदार को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

राजधानी लखनऊ में शनिवार की रात 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना महानगर थाना क्षेत्र के निशातगंज गली नंबर-2 की है। यहां की रहने वाली निर्मला देवी (65) की हत्या की गई है। बताया गया कि वह बेटे त्रिदेश और बहू रंजना के साथ रहती थीं। घटना से समय त्रिदेश की बेटी मामा के घर उन्नाव गई थी। घर पर उनकी दूसरी बेटी शनवी वर्मा (2) और बेटा आदित्य वर्मा (14) था। घर के ऊपरी मंजिल में किराये पर राजन शर्मा, विनोद यादव, राम आंचल यादव, पिंटू गौर, मनीष और जीतू रहते हैं। पुलिस राजन को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें