इंस्पेक्टर नाका रामकुमार गुप्ता ने बताया कि आर्यनगर में दो मंजिला एक निर्माणाधीन इमारत है। बुधवार दोपहर एक बजे के आसपास अचानक इमारत एक साइड की तरफ झुकने लगी। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर एसीपी कैसरबाग सहित नाका थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रास्ते को ब्लॉक कराया। देखते ही देखते इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया। अचानक हुई इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई।