फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में बनेगी हाई-टेक 'टाटा ड्रीम लैब्स'

Bhupendra Singh Updated Sun, 19 Jul 2026 09:11 PM IST

राजधानी लखनऊ के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा विभाग की पहल पर एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। कॉलेज में राज्य सरकार और टाटा के साझा प्रयास से 14 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से हाई-टेक टाटा ड्रीम लैब बनेगी। इसका उद्देश्य रटकर पढ़ने की पारंपरिक संस्कृति को बदलकर ''करके सीखने'' की नींव रखना है। छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग जैसी तकनीकों को किताबों में नहीं, बल्कि कंप्यूटर और एआई स्टूडियो के जरिये सीखेंगे। वे कोडिंग का व्यावहारिक अभ्यास भी कर सकेंगे। इसके अलावा विद्यार्थी सेंसर और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) का उपयोग कर लाइव परियोजनाएं और ऑटोमेशन मॉडल तैयार करना सीखेंगे। अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर और थ्री डी प्रिंटर की मदद से स्कूल स्तर पर ही उन्नत डिजाइन और विनिर्माण का हुनर विकसित होगा। लैब के लिए कॉलेज का एक पूरा भवन खाली कर लिया गया है। प्रधानाचार्य सुमित श्रीवास्तव का दावा है कि अगले एक माह में ये लैब तैयार हो जाएगी। लैब के लिए भवन चिन्हित कर लिया गया है। ऐसी लैब किसी भी सरकारी विद्यालय में नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें