फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के माल क्षेत्र में कांवड़ यात्रा में गूंजा बम-बम का जयघोष

लखनऊ के माल क्षेत्र में श्रद्धालु सेवक राम के नेतृत्व में शनिवार को सैकड़ों कांवड़ियों की यात्रा निकली। कांवड़ियों के बम-बम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। मुख्य चौराहे पर विधायक जय देवी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामकुमार, व्यापार मंडल माल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता और व्यापारी नेता उत्तम त्रिपाठी समेत अन्य लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जल और फल वितरित किया। कांवड़ियों ने बताया कि वे बिठूर से कांवड़ भरकर सीतापुर के गढ़ीखेड़ा मंदिर जा रहे हैं। कस्बे की सड़क पर छुट्टा जानवरों का झुंड घूमता मिला। अचानक करीब आधा दर्जन छुट्टा जानवर आपस में भिड़ गए। इससे सड़क पर अफरातफरी मच गई और कई कांवड़िये बाल-बाल बच गए। कांवड़ियों ने बताया कि यदि जानवरों की चपेट में कोई आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। शासन के निर्देश के बावजूद कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क पर छुट्टा जानवरों के घूमने को लेकर लोगों में नाराजगी रही। मामले में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीडीओ से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें