फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के लालजी टंडन वार्ड में गहरा गड्ढा, गिरकर घायल हो रहे राहगीर

राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में लालजी टंडन वार्ड के अंधे की चौकी कसमंडी रोड पर मुख्य सड़क में बना गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। लगातार हो रही बारिश और सड़क के दोनों ओर स्थित मकानों व दुकानों का पानी इसी मार्ग पर बहने से गड्ढा पूरी तरह पानी से भर जाता है। इससे उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। नतीजतन आए दिन ई रिक्शा और दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय निवासी संजय कुमार, जुबैर अहमद, विजय और अन्य लोगो ने बताया बारिश के कारण सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती। मंगलवार सुबह दोपहर सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा गड्ढे में असंतुलित होकर पलट गया, जिससे उसमें बैठी कई सवारियों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में भारी नाराजगी है।यह सड़क क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों में से एक है। इसी रास्ते से प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं स्कूल और कॉलेज आते-जाते हैं। जर्जर सड़क पर हर सफर लोगों के लिए जोखिम भरा बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार करता दिखाई दे रहा है।पार्षद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ने बताया नगर निगम और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा सड़क किनारे नाले का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके चलते अस्थायी रूप से यह समस्या उत्पन्न हुई उन्होंने आश्वासन दिया नाले का निर्माण पूरा होते ही सड़क की मरम्मत और निर्माण कार्य भी शीघ्र कराया जाएगा।हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि आश्वासन तो कई बार मिले, लेकिन सड़क की बदहाली दूर नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि बारिश के समय के बीच सड़क के गड्ढों में मलबा भरा दिया जाये तो बहुत राहत मिल जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें