राजधानी लखनऊ में काकोरी के टिकैतगंज में हादसा होने के बाद भी जिम्मेदारों की नींद नहीं टूटी। खानापूर्ति के लिए बैरिकेडिंग फीता लगाया गया है। टिकैतगंज गांव के सोनू रावत ने बताया कि एनएचएआई के सड़क निर्माण कार्य में लूट है। हाईवे पर चलने से पता चलता है कि सड़क निर्माण में जमकर बंदरबाट हुआ है। इसी के चलते जंपिंग हाईवे ग्रामीणों ने नाम दिया है। लखनऊ-हरदोई नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी जंप होने से पलटने का खतरा अधिक रहता है। बेटा नाले पर बने पुल के आसपास 500 मीटर में कोई भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है।