नंदी विहार स्थित एक्यूएस हाइट अपार्टमेंट के पेंट हाउस में पार्टी के दौरान अचानक आग लग गई, जिससे पूरा कमरा जलकर खाक हो गया। आग लगते ही वहां अवैध रूप से (रेजिडेंशियल को कमर्शियल बनाकर) किराए पर कमरा बुक कर पार्टी कर रहे लड़के शराब की बोतलें लेकर मौके से भाग निकले; यह पेंट हाउस तौकीर अहमद नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है।