फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बिना नोटिस LDA की कार्रवाई से हड़कंप, घर तोड़ने पहुंचे अधिकारी, विरोध पर रुकी कार्रवाई

चिनहट स्थित बबुरिहा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब LDA की टीम बिना पूर्व सूचना के किसानों के घर तोड़ने पहुंच गई। आरोप है कि इंजीनियर राहुल विश्वकर्मा की निगरानी में टीम ने किसानों के निजी खेतों में बने मकानों को गिराना शुरू कर दिया। इस दौरान पीड़ित राजकुमार, विमल कुमार और सुमित्रा के घर को निशाना बनाया गया, जिससे परिवार के लोग और बच्चे काफी परेशान हो गए। जैसे ही सुमित्रा को घर टूटने की जानकारी मिली, वह बाहर निकलकर विरोध करने लगीं, लेकिन टीम ने उनकी एक न सुनी। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही गांव से करीब 300 लोग मौके पर जुट गए और कार्रवाई का जोरदार विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए आखिरकार LDA की टीम को अपने दल बल के साथ वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें