फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर विकी सिदाना बोले- मुझे शहर का खाना और पहनावा काफी पसंद है

प्यार की पंचनामा जैसी फिल्म से चर्चा में आए और फिर बॉडीगार्ड, बेबी, प्रेम रतन धन पायो, तान्हाजी, एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी, उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक और दृश्यम जैसी फिल्मों के मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर विक्की सिदाना का मानना है कि किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री की फेस वैल्यू से कहीं ज्यादा जरूरी है उसकी परफॉर्मेंस। विक्की सिदाना सोमवार को लखनऊ में थे और इस दौरान उन्होंने अमर उजाला के साथ खास बातचीत में कहा कि लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन यहां के कलाकारों को अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना पड़ेगा। उन्होंने किसी प्रोड्यूसर या डायरेक्टर का नाम लिए बगैर इस बात का भी खुलासा किया कि श्रीराम जन्मभूमि जैसे विषय पर एक फिल्म की तैयारी चल रही है जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य भी देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें