राजधानी लखनऊ में शनिवार को अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। कौशल विकास मिशन के निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि कौशल विकास मिशन के तहत दिव्यांगजन रोजगार अभियान के तहत 720 लोगों को रोजगार दिया गया है। भविष्य में अन्य आईटीआई संस्थानों में कौशल आधारित कोर्स चलाकर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।