लखनऊ में गोमती नदी घैला पुल के नीचे दसहरी संगठन के बैनर तले जल सत्याग्रह प्रारंभ हो गया है। बरावन कला घैला पुल के पास नदी में भारतीय किसान मजदूर यूनियन दसारी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव व अन्य पदाधिकारियों ने एलडीए व आवास विकास और एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा भूमि अधिग्रहण में की जा रही मनमानी के विरोध में जल सत्याग्रह शुरू किया है। इसमें किसान प्रतिनिधि व अन्य संगठन के नेताओं ने नदी में खड़े होकर जल सत्याग्रह प्रारंभ किया।