यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। यह मैच हेमवती नंदन बहुगुणा की स्मृति में चौक स्टेडियम में खेला गया। इसमें यूपी पुलिस की टीम विजेता रही। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने विजेता टीम को सम्मानित किया।