फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घूसखोर लेखपाल के घर पहुंची एंटी करप्शन टीम, वीडियोग्राफी के साथ खंगाला मकान

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Dec 2024 07:55 PM IST

राजधानी लखनऊ में एक लाख रुपये की घूस लेते पकड़े गए लेखपाल के घर एंटी करप्शन टीम पहुंची। रायबरेली के लालगंज स्थित घर पर बृहस्पतिवार को टीम ने छापेमारी की। टीम ने घर के भीतर सर्च अभियान चलाकर संपत्ति का ब्योरा जुटाया। टीम ने मोहल्ले के लोगों की मौजूदगी में तलाशी की गई। वीडियोग्राफी भी कराई गई। बीते शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने लखनऊ की सदर तहसील में तैनात लेखपाल राजू सोनी को कमता स्थित एक जमीन की पैमाइश और रिपोर्ट लगाने के नाम पर एक लाख रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था। आरोपी लेखपाल के विरुद्ध एंटी करप्शन टीम ने विभूतीखंड थाने में केस दर्ज कराया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें