फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एंबुलेंस संघ के प्रतिनिधि मंडल से मिले स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक

ishwar ashish Updated Sat, 21 Sep 2024 06:44 PM IST

अनैतिक रूप से बर्खास्त डायल 108 102 एंबुलेंस का कर्मचारी संघ शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि 7 दिन के भीतर सेवा प्रदाता कंपनी एवं कर्मचारी संघ से सरकार वार्ता कराकर समस्याओं का निस्तारण करेगी। आपको बता दें कि ये वही एंबुलेंस कर्मचारी हैं जो 2021 में एक धरने के दौरान एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस ने एक साथ कई हजार लोगों को बर्खास्त कर दिया था। ये कर्मचारी शुक्रवार को 10 दिवसीय न्याय यात्रा इटवा से चलकर लखनऊ स्वास्थ्य मंत्री के आवास पहुंचे थे।शुक्रवार को प्रशासन ने इनको पुलिस वाहन से उठाकर इको गार्डन डाल दिया था। आज पुनः ये सभी कर्मचारी बृजेश पाठक के आवास पर पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री से एंबुलेंस संघ का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुलाकात किया। स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा यह आश्वासन दिया गया है एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस से बात करके समस्याओं को निपटाया जाएगा और जो अन्य आरोप कम्पनी पर लगे हैं उसकी विधिवत जांच की जाएगी। एंबुलेंस संघ की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय, शरद यादव, सुशील पांडेय, सलिल अवस्थी, राघवेंद्र तिवारी ने मुलाकात की तथा कर्मचारियों का एक बड़ा समूह प्रदेश के लगभग सभी जिलों से आया हुआ था। प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय ने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो संघ पुनः कर्मचारी हित में आवाज उठाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें