फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: नागपंचमी और सावर सोमवार पर लोधेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब, आधी रात से जलाभिषेक जारी

रामनगर क्षेत्र के पौराणिक तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेव में सावन के तीसरे सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। आधी रात कपाट खुलते ही हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक शुरू कर दिया। भोर होते-होते मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। व्यवस्था पर नजर रखने के लिए डीएम ईशान त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय दलबल के साथ महादेवा में डटे हैं। अधिकारी लगातार मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की कतार और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। सावन के तीसरे सोमवार को इस बार महादेवा के साथ जिले के प्रमुख शिवालयों में भी विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से लोधेश्वर महादेव, बुढ़वा बाबा और अवसानेश्वर महादेव मंदिर के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। पुष्पवर्षा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मंदिरों और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें