राजधानी लखनऊ में मंगलवार को अग्निशमन सेवा दिवस पर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा उ.प्र, सुजीत पांडेय ने हजरतगंज स्थित फायर स्टेशन परिसर में बने स्मृति स्थल पर पुष्प चक्र चढ़ाया। इस मौके पर सुजीत पांडेय ने सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल व अग्निशमन की जागरुकता के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।