समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 142वीं जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यालय में आयोजित सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत को किसी ने एक करने का काम किया है तो वो सरदार वल्लभ भाई पटेल थे। इसके अलावा उन्होंने ये मांग भी उठाई कि उनकी तस्वीर वाले नोट भी जारी किए जाएं। तो वहीं इस मौके पर अखिलेश यादव बीजेपी पर भी निशाना साधते दिखे।