फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव नतीजे : यूपी में बीजेपी ने एसपी-बीएसपी गठबंधन को हराया!

Sat, 24 Mar 2018 06:00 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ लखनऊ

शुक्रवार देर रात राज्यसभा चुनाव के नतीजे आ गए। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीट में से भारतीय जनता पार्टी ने नौ सीटों पर जीत हासिल की, जबकि एक सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई। बीजेपी के जीतने वाले उम्मीद्वारों में अरुण जेटली, अशोक बाजपेयी, कांता कर्दम, हरनाथ सिंह यादव, अनिल जैन, सकलदीप राजभर, विजय पाल सिंह तोमर, जीवीएल नरसिम्हा राव और अनिल अग्रवाल के नाम शामिल है। 10वीं सीट समाजवादी पार्टी के खाते में जया बच्चन के तौर पर गई। इससे पहले शुक्रवार शाम को क्रॉस वोटिंग की वजह से कुछ देर के लिए मतदान रोक दिया गया था। बीजेपी की ये जीत एसपी-बीएसपी गठबंधन को एक बड़ा झटका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें