फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया यूपी में IS का मास्टर माइंड गौस मोहम्मद

Fri, 10 Mar 2017 08:42 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ लखनऊ

आतंकी संगठन आईएस के भारत में पहले हमले के तुरंत बाद यूपी एटीएस ने लखनऊ के ठाकुरगंज में कमांडो कार्रवाई करके एक आतंकी को ढेर कर दिया। शाम को करीब चार बजे ठाकुरगंज की हाजी कॉलोनी में एटीएस का ऑपरेशन शुरू हुआ, पता चला कि आतंकी सैफुल्ला यहां छिपा है। इसके बाद आतंकी को सरेंडर करने को कहा गया, मिर्ची बम और आंसू बम भी फेंके गए लेकिन आतंकी को जिंदा गिरफ्तार करने की कोशिशें नाकाम साबित हुईं। इसके बाद आधी रात के बाद एटीएस की टीम दीवार तोड़ कर अंदर घुसी और उसने आतंकी को मार गिराया। गुरुवार को पुलिस ने फैजुल्लाह को आतंकी बनाने वाले गौस मोहम्मद को भी गिरफ्तार कर लिया। वह पहले एयरफोर्स में काम कर चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें