फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए सिर्फ चुनावी जुमला, चिंता है तो झारखंड क्यों नहीं जाते : साध्वी ज्योति निरंजन

अमर उजाला ब्यूरो झांसी। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि पीडीए सिर्फ चुनावी जुमला है। अगर पीडीए की इतनी चिंता है तो इसका नारा झारखंड में भी लगाना चाहिए। वहां पढ़ने वाले विद्यार्थी भी पीडीए वर्ग से आते हैं। जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों के साथ खड़े हो सकते हैं तो झारखंड में क्यों नहीं जाते। वह बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि झारखंड के मामले में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और डिंपल यादव कुछ नहीं बोल रहे हैं। विद्यार्थियों में किसी तरह का भेद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीडीए की बात करने वाले लोग अपनी सरकारों में पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिला पाए। ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की मांग आजादी के बाद से चली आ रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहती हूं कि वर्ष 2018 में ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के साथ उसे पूरे अधिकार दिए गए। चढ़ावा चोरी प्रकरण पर बोलीं- एसआईटी कर रही जांच चढ़ावा चोरी प्रकरण पर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तत्काल एसआईटी गठित की और मामले में कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि मस्जिद की रक्षा के लिए दस बार भी गोली चलानी पड़े तो चलाएंगे, आज वही रामजी की बात कर रहे हैं। मंदिर निर्माण के लिए चंदा नहीं हुआ, बल्कि लोगों ने श्रद्धा से समर्पण किया है। उन्होंने पूर्व मंत्री आजम खां पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब वह भारत मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते थे, तब सपा नेताओं के मुंह पर ताला लगा रहता था। आज वही लोग राम-राम चिल्ला रहे हैं। यह रामजी की कृपा है कि कम से कम राम-राम तो चिल्ला रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें