झांसी। शिव शक्ति साईं बाबा मंदिर, कारगिल पार्क, सीपरी बाजार से खाटू श्याम बाबा की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु 'हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा' के जयकारे लगाते हुए भजन-कीर्तन करते चले।