फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में 26 अगस्त को शानो-शौकत से मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी

झांसी। इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिवस 12 रबीउल अव्वल बुधवार 26 अगस्त को सीरत कमेटी झांसी के तत्वावधान में शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बाहर सैयर गेट स्थित मरकज मस्जिद में बैठक हुई। इसमें जुलूस और जलसे को लेकर रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता सीरत कमेटी के अध्यक्ष चौधरी असलम शेर ने की। महासचिव नूर अहमद मंसूरी एडवोकेट ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मरकज मस्जिद से ‘पैगाम-ए-अमन’ का परचम लेकर जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस कुरैश नगर, ओरछा गेट, छनियापुरा, सुभाषगंज, बड़ा बाजार, मालिनों का चौराहा, विसाती बाजार, सर्राफा बाजार, मानिक चौराहा और सिविल अस्पताल होते हुए गुलाम गौस खां चौक स्थित मैदान पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि जुलूस के बाद गुलाम गौस खां चौक के मैदान में जलसा आयोजित किया जाएगा। इसमें उलेमा तकरीर करेंगे और सलाम पेश किया जाएगा। साथ ही विश्व शांति और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी जाएगी। बैठक में हबीबुरहमान, अबरार अहमद, चौधरी मसरूर, मौलाना याकूब सहित बड़ी संख्या में सीरत कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन महासचिव नूर अहमद मंसूरी एडवोकेट ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें