फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद के होर्डिंग में सपा-कांग्रेस पर निशाना, मचा सियासी बवाल

झांसी। महानगर में बृहस्पतिवार को भाजपा पार्षद की ओर से छह स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग को लेकर सियासी बवाल मच गया। होर्डिंग में सपा और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर निशाना साधते हुए लिखा गया- ‘झारखंड में लगातार पेपर लीक से टूटते युवाओं के सपने, कब आओगे मेरे अखिलेश-राहुल, तुम्हें झारखंड बुलाता है।’ होर्डिंग लगने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया। सपाइयों ने कई स्थानों पर लगे होर्डिंग फाड़ दिए। इसके बाद दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। मामले को लेकर शहर का सियासी माहौल गरमा गया है। भाजपा पार्षद की ओर से लगाए गए इन होर्डिंगों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताते हुए इसे राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया। वहीं, होर्डिंग के जरिए भाजपा पार्षद ने सपा और कांग्रेस पर झारखंड में युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चुप्पी साधने का सवाल उठाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें