सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रामपुर में आजम खां से मुलाकात के दौरान कहा कि वह हमारे पुराने कार्यकर्ता हैं, उनसे मिलने आए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने आजम खां के परिवार पर इतने मुकदमे लाद दिए हैं कि अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि इस सरकार में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग खुद को अपमानित महसूस कर रहा है।