फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर जांच और उपचार से मधुमेह की गंभीर जटिलताओं से बचाव संभव

संवाद न्यूज एजेंसी ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में विश्व मधुमेह दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सकों ने आमजन को मधुमेह के लक्षण, जोखिम कारकों, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी। साथ ही संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला ने कहा कि मधुमेह तेजी से बढ़ती जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और शारीरिक सक्रियता अपनाकर इसके दुष्परिणामों से बचा जा सकता है। समय पर जांच और उचित उपचार से बीमारी के गंभीर प्रभावों को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने पर जोर दिया। बताया कि लापरवाही बरतने पर मधुमेह से हृदय रोग, गुर्दे की बीमारी और आंखों की रोशनी प्रभावित होने जैसी जटिलताएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार आर्य ने मधुमेह के लक्षणों और जोखिम कारकों की जानकारी दी। उन्होंने नियमित ब्लड शुगर जांच कराने और उपचार के दौरान चिकित्सकीय सलाह का पालन करने की आवश्यकता बताई। प्रभारी डॉ. पवन सूद ने गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मधुमेह की स्क्रीनिंग, शीघ्र पहचान और नियमित फॉलोअप के महत्व पर प्रकाश डाला। बचाव और चिकित्सा सुविधाओं पर की चर्चा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गजेंद्र सिंह ने मधुमेह से बचाव के उपाय बताए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मधुरेंद्र सिंह राजपूत ने मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं की जानकारी दी। सहायक आचार्य डॉ. निखिल गुप्ता, डॉ. अंबिका दुबे और डॉ. विनय सोनी ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में अन्य चिकित्सकों ने भी मधुमेह से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर लोगों को जागरूक किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें