कर्नाटक की रहनेवाली खुशी ने योगासन कर विश्व कीर्तिमान बनाया है। खुशी ने एक मिनट में 15 बार निर्लंभ पूर्ण चक्रासन कर ये रिकॉर्ड बनाया। 13 साल की खुशी तीन साल से भी कम उम्र से योग का अभ्यास कर रही हैं। खुशी ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि के सामने ये रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, प्रैक्टिस सेशन में खुशी ने सिर्फ 13 बार ही निर्लंभ पूर्ण चक्रासन किया था पर फाइनल ईवेंट में एक मिनट में पंद्रह बार निर्लंभ पूर्ण चक्रासन कर खुशी ने इस विश्व कीर्तिमान को हासिल किया।