बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आईबीपीएस पीओ क्लर्क भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस की वेबसाइट पर 01 जून से 21 जून, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले बुधवार, 31 मई को वर्ष 2023-24 के लिए IBPS क्लर्क पीओ परीक्षा के लिए अधिसूचना CRP RRB -XII बैंक की संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी की गई थी।