फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने पहलवान को मारा थप्पड़, पहलवान ने दी थी सांसद को रिंग में उतरने की चुनौती

Sat, 18 Dec 2021 05:19 PM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और गोंडा से बीजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने रांची में एक कार्यक्रम के दौरान बीच मंच पर एक पहलवान के थप्पड़ जड़ दिया। रांची में आयोजित अंडर-15 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के दौरान एक पहलवान की उम्र 15 वर्ष से ज्यादा निकली। जिसके कारण उसे प्रतियोगिता में भाग लेने से रोक दिया गया। इसके बाद रेसलर ने पहले शिकायत दर्ज करवाई और उसके बाद स्टेज पर पहुंचकर संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण से बहस करने लगा।कुछ देर बाद रेसलर ने उन्हें रिंग में उतरने की धमकी भी दी। काफी समझाने के बाद जब रेसलर स्टेज से नहीं उतरा और चिल्लाता रहा, तो भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने अपना आपा खो दिया और वहीं सबके सामने रेसलर के थप्पड़ जड़ते हुए उसे स्टेज से भगा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें