फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिविक एक्शन के तहत 25 दिव्यांगों को दी गई व्हील चेयर, पुलिस का मानवता की दिशा में कदम

गीता नगर स्थित पुलिस लाइन में पुलिस विभाग की तरफ से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन कर उस में शारीरिक रूप से दिव्यांग पच्चीस लोगों को व्हील चेयर दी गई। यह सभी लोग चलने फिरने में असमर्थ व बिस्तर पर है। डीआईजी उधमपुर रियासी रेंज रईस अहमद भट्ट हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने एसएसपी परमवीर सिंह,एडिशनल एसपी इफ्तिखार अहमद व अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में दिव्यांगों को व्हील चेयर दी। मौके पर दिव्यांग लोगों के परिजन भी मौजूद रहे। डीआईजी ने कहा कि सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत पुलिस लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा तालमेल बनाने के प्रयास में है। जरूरतमंद लोगों को उन की सुविधा अनुसार जरूरी चीजें उपलब्ध करवाना इस के साथ ही खेलकूद की गतिविधियों को कराना है। पुलिस व लोगों में आपस में दोस्ताना माहौल बना रहे इस का भी प्रयास जारी है। पुलिस आने वाले दिनों में लोगों की सेवा के लिए अन्य प्रोग्राम भी करवाएंगी। वहीं कार्यक्रम के दौरान मिडिल स्कूल ग्रा व प्राइमरी स्कूल तलवाड़ा के लिए डेस्क दिए गए ताकि स्कूल के बच्चों को बैठने की सुविधा मिल सके। स्कूल से आए हुए शिक्षकों ने डेस्क लिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें