रियासी के दरिया चिनाब में दिखा देशभक्ति का जज्बा,बोट के जरिए निकाली तिरंगा रैली। जिला प्रशासन की तरफ से रियासी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। तलवाड़ा से शुरू हुई तिरंगा रैली बारादरी स्थित प्वाइंट तक निकली। इस दौरान देशभक्ति और भारत माता की जय के जयघोष लगाए गए।