अंडर 14 क्रिकेट ट्रायल विवाद के बाद शनिवार से जेकेसीए के हॉस्टल ग्राउंड में जम्मू कश्मीर युवा सेवाएं और खेल विभाग ने दोबारा ट्रायल ले रहा है। इन ट्रायल्स के लिए कुल 48 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया हैं, जिसमें पहले से ही चुने गए 16 खिलाड़ी भी शामिल हैं। दोनों संभागों के खिलाड़ियों के दो-दो टीम में बनी हैं जिनके बीच आपसी मुकाबले होंगे । इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का अंतिम 16 में चयन किया जाएगा। अंडर 14 क्रिकेट टीम के लिए इससे पहले बडगाम में हुए ट्रायल हुए थे। यहां से चुनी गई टीम उस समय विवादों आई थी जब सूची में शामिल 16 में से 13 खिलाड़ी कश्मीर संभाग से थे। इसके बाद टीम का काफी विरोध देखने को मिला। विभाग ने पांच सदस्य जांच समिति बनाई। समिति ने पूरी ट्रायल प्रिक्रिया की जांच की। इसमें कुछ खामियां पाई और अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपी। रिपोर्ट में ट्रायल्स में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका देने और दोबारा ट्रायल करने की सिफारिश की। इसके बाद दोबारा ट्रायल्स हो रहें हैं।