पूर्व सरपंच के खिलाफ अवताल काटलां के लोगों ने किया प्रदर्शन। सांबा के जिला मुख्यालय में आज अवताल काटलां के ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पूर्व सरपंच के खिलाफ कार्रवाई को लेकर डीसी सांबा को ज्ञापन भी सौंपा। लोगों ने आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच रंजिश के चलते ग्रामीणों को परेशान कर रहा है।