तलवाड़ा में रहने वाले विस्थापितों ने शुक्रवार को रोष रैली निकाल कर अपनी लंबित व पुरानी मांगों को पूरा करने की मांग की। विस्थापितों की रैली तलवाड़ा कॉलोनी से निकली इस दौरान जोरदार नारेबाजी की गई। रैली पैदल चलते हुए पौनी मार्ग पर स्थित जीरो मोड की तरफ जाने लगी जिसे गुज्जर हॉस्टल के पास रोक लिया गया। मौके पर तहसीलदार सुरेश सिंह पहुंचे व विस्थापितों से बात की लेकिन वह नहीं माने। बाद में जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी ने पहुंच कर विस्थापितों से बात की उन की मांगे जल्द पूरी करने का आश्वाशन दिया।