फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा नाम बदलने और नेशनल हेराल्ड केस पर कांग्रेस ने निकाला विरोध जुलूस

मनरेगा का नाम बदलने और नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ निकाली विरोध रैली जम्मू। मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी करने और नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट को कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने पर कांग्रेस ने रविवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह राजपूत और प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र शर्मा के नेतृत्व में काफी संख्या में जुलूस में शामिल कांग्रेसी केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनरेगा का नाम बदलने का विरोध कर रहे थे। कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को जिस तरह से बदनाम किया गया उसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए। नेताओं ने कहा कि देशव्यापी यह प्रदर्शन तब तक चलेगा जब तक भाजपा माफी नहीं मांगती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें