जिला रियासी के दूरदराज पहाड़ी दुर्गम इलाके में स्थित कौनसर नाग झील के लिए वीरवार को वार्षिक यात्रा रवाना हुई। पहले यह यात्रा बीते माह की जानी थी लेकिन मौसम खराब होने के कारण यात्रा को कुछ दिनों के लिए स्थगित किया गया था। वीरवार को नई बस्ती के शिव मंदिर से यात्रा साधु संतों की अगुवाई में जयघोष लगाते हुए बस अड्डे से डाक बंगला तक पहुंचीं। यहां पर यात्रा में जाने वाले लोग वाहनों में सवार हुए। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय रहा। यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पुलिस के साथ सेना व सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद रहे। एसडीआरएफ की एक टीम भी यात्रा साथ गई। यात्रा में शामिल लोग शनिवार को रक्षाबंधन के अवसर पर प्राकृतिक झील में स्नान करेंगे इस के साथ वहां पर पूजा होगी। शनिवार दोपहर को यात्रा वापिस रियासी लौटेगी।