फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: जम्मू-कटड़ा वंदे भारत का सफल ट्रायल, डेढ़ घंटे में जम्मू से कटड़ा पहुंचा

Nikita Gupta Updated Sat, 28 Feb 2026 04:47 PM IST

जम्मू-कटड़ा-जम्मू वंदेे भारत एक्सप्रेस का एक और सफल ट्रायल शुक्रवार को हुआ। 70-90 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार से फर्राटा भरते हुए वंदेभारत ने दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी करीब डेढ़ घंटे में पूरी की। अब लोगों को इसके स्थायी रूप से रोजाना चलने का इंतजार है। 24 फरवरी को जम्मू से कटड़ा के बीच ट्रायल सफल होने पर इसे 01 मार्च से जम्मू-श्रीनगर के बीच चलाने का निर्णय लिया गया। अधिसूचना के साथ ही पूरी समय सारिणी जारी कर दी गई लेकिन देर शाम अचानक इसे अगले आदेश तक के लिए निरस्त कर दिया गया। बताया गया कि जल्द ही नई तिथि घोषित की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें