अमर उजाला प्रेस परिसर बॉडी ब्राह्मणा का बुधवार को सरकारी महिला कॉलेज भगवती नगर में बीए और बी.कॉम की छात्रों ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अखबार के लिए समाचार संकलन, प्रिंटिंग और वितरण की जानकारी हासिल की। अखबार छपने संबंधी तमाम पहलुओं से उन्हें रूबरू कराया गया। छात्राओं ने इसे कभी न भूलने वाला अनुभव बताया। कॉलेज की 22 छात्राएं और चार शिक्षकों को अमर उजाला से संबंधित जानकारी दी गई। इसमें खबरों की प्लानिंग से लेकर सूचना को एकत्रित करना और फिर उसे खबर का रूप देना शामिल था। खबरों का संपादन कैसे होता है व प्रसार सहित तमाम जानकारी दी गई। इसके अलावा प्रिंटिंग मशीन देखी, अखबार का कागज, कलर, विज्ञापन, सर्कुलेशन आदि जानकारियां छात्राओं को दी गईं। इसके बाद प्रिंटिंग संबंधी पिक्चर दिखाकर की गई। छात्राओं ने अमर उजाला में वीरवार को आने एजुकेशन एंड कॅरिअर पेज, रविवार को आने वाले नई जमीन पेज, शुक्रवार को छपने वाली साप्ताहिक मैगजीन रूपायन के बारे में पूछा। उन्हें समाचार संकलन, प्रिंटिंग व डिस्पैचिंग आदि गतिविधियों संबंधी सवाल पूछे। बीकॉम छठे सेमेस्टर की छात्रा विश्व कीर्ति ने कहा कि पहली बार देखा है अखबार कैसी छपती है। हमारे घरों में आने वाला अखबार कैसे तैयार होता है इसकी जानकारी हासिल हुई तो पता यह काम कितना रोमांचक है। कॉमर्स चौथे सेमेस्टर की रूपाली चौधरी और बी.कॉम दूसरे सेमेस्टर की सुहानी चौधरी ने कहा कि घर में अखबार तो घर में आती है, लेकिन पहली बार पता चला की अखबार छपने की प्रक्रिया कैसी होती है। बीए छठे सेमेस्टर की अमनदीप कौर और सुप्रीत कौर ने कहा कि इस अखबार हमारे के लिए किसी पुस्तक से कम नहीं है। पहली बार पता चला की कैसे खबरों का चयन होता है उनके कैसे अखबार में जगह दी जाती और कैसे फिर छपता है। छात्राओं के साथ मौजूद कॉलेज से प्रो. अंजू बाला एचओडी इंग्लिश, डॉ. कमलदीप सिंह, डाॅ. दीपाली भगत, डॉ. अश्विंदर कौर मौजूद थी।