एससीएआरडी बैंक में निवेश करने वाले लोग सड़क पर उतर आए हैं, अपने जमा पैसों को लेकर जमाकर्ताओं ने आज सचिवालय के घेराव का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने कड़े इंतजाम के बीच उन्हें इंदिरा चौक पर रोक दिया है। प्रदर्शन की वजह से सचिवालय जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम लग गया है और अस्पताल समेत दूसरे कामों के लिए जो रहे लोगों को पैदल जाना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला उनसे मिलने नहीं आए और न ही उन्होंने अपने किसि नुमाइंदे को यहां भेजा।