चिनैनी से तवी पुल को जोड़ने वाले पैदल मार्ग पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आने से राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मार्ग पर कई बार सांप भी दिखाई देते हैं, जिससे राहगीरों में डर बना हुआ है और उन्होंने जल्द सफाई की मांग की है।