किश्तवाड़ के मचेल गांव स्थित माता चंडी मंदिर तक यात्रा के लिए चिशोती क्षेत्र से होकर एक नया अस्थायी मार्ग बनाया गया है, जिससे अब श्रद्धालु 1-2 दिन में यात्रा पूरी कर पा रहे हैं। हालांकि यह मार्ग अभी पूरी तरह पक्का नहीं है, फिर भी इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है और आवाजाही आसान हुई है।